Uncategorized

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

लक्ष्मीगंज में स्थित विद्यालय “श्री राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मीगंज (राजेन्द्र नगर) कुशीनगर ” नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर द्वारा मेरा युवा भारत के अन्तर्गत ( कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के तत्वाधान में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री त्रिलोकी नाथ सिंह (चैयरमैन गन्ना समिति कप्तानगंज ) तथा विशिष्ट अतिथि सचिन कुमार जिला युवा अधिकारी कुशीनगर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य बी डी यादव ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया ।पर पुष्प अर्पित कर वन्दना करके माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के साथ अन्य अतिथिगण डॉ नंदलाल कुशवाहा (बुद्धा हॉस्पिटल पडरौना ), नन्द किशोर यादव,जिला केशरी बजरंगी यादव,श्री राम यादव,नियामत अली जी के उपस्थिति में इस दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 22/12/2023 दिन रविवार से दिनांक 23/12/2023 दिन सोमवार तक होना था ।प्रथम दिवस में काजल राय तथा खुशी पासवान, शारा शाहीन द्वारा राष्ट्रगान तथा निधि कुशवाहा,अंकिता यादव,सिंधु यादव के स्वागतगान प्रस्तुत किया गया । खेल के प्रथम दिवस में कप्तानगंज की वॉलीबॉल टीम एवं स्पोर्ट क्लब लक्ष्मीगंज की टीम प्रतिभाग की ।उक्त खेल प्रतियोगिता में डॉ इन्द्रजीत गोविन्द राव,गौरव सिंह,सत्यनारायण सिंह , उपेन्द्र तिवारी,संजय तिवारी, नियामत अली ,जिला केसरी पहलवान बजरंगी यादव , नन्द किशोर यादव , धर्मेन्द्र तिवारी,सिरजेश यादव ,प्रेमनारायण पाण्डेय, शैलेश कुमार, शैलेन्द्र मिश्र,सुभाष जायसवाल,राजीव कुमार गुप्त, जितेन्द्र पाण्डेय, दिग्विजय नाथ वर्मा,अमित श्रीवास्तव,विमलेश कुमार यादव,अभय प्रताप यादव,दिलीप कुशवाहा आदि उपस्थित रहे दूसरे दिन अवधेश कुमार पाण्डेय जी के द्वारा मां सरस्वती जी की वन्दना पूजा अर्चना करके करते हुए माल्यार्पण किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक उपेन्द्र नाथ दीक्षित,शेषनाथ यादव , जे पी यादव,रोहित कुशवाहा,पंकज चौधरी,ब्रजेश यादव,संदीप यादव,रेनू पाण्डेय , रेनू यादव , संध्या यादव,संध्या रौनियार,काजल विश्वकर्मा,अनिता कुशवाहा,प्रियंका यादव,सीमा यादव,अर्चना देवी आदि सभी का सहयोग रहा है।उक्त कार्यक्रम के समापन में कबड्डी बालिका वर्ग में प्रीति विश्वकर्मा की टीम विजयी घोषित हुई ।जब की चार सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में अनुज यादव प्रथम, राजन कुमार द्वितीय तथा ऋषिकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।जबकि चार सौ मीटर बालिका वर्ग में रोशनी सिंह प्रथम, शारा शाहीन द्वितीय तथा अंजली तृतीय स्थान हासिल की । चार सौ मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में होरिल कुशवाहा प्रथम,द्वितीय स्थान आफताब अली ,तृतीय स्थान विशाल यादव ने हासिल किया। इसी क्रम में बालक वर्ग बैटमिंटन में मृत्युंजय यादव ने प्रथम तथा पियूष यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में रोशनी सिंह प्रथम , शारा शाहीन द्वितीय तथा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालीबाल में लक्ष्मीगंज की टीम “लक्ष्मीगंज स्पोर्ट्स क्लब ” की विजेता घोषित हुई तथा एसआरआई एस एस एस टीम को उपविजेता घोषित किया गया।बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ही विजेता घोषित हुई। ।इसप्रकार समस्त प्रथम पुरस्कार के प्रतिभागी को गोल्डेन मेडल ,प्रमाणपत्र ,शील्ड तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सिल्वर मेडल,प्रमाण पत्र,शील्ड तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को ब्राउंज मेडल, प्रमाणपत्र , शील्ड प्रदान किया गया ।कार्यक्रम का समापन में विद्यालय के छात्र जुगेश पासवान एवं इनके साथी गण तथा काजल राय,खुशी पासवान,अंकिता यादव, सिंधु ,उजाला कुशवाहा,रेशमा राय ,रोशनी कुशवाहा,सलोनी यादव ,रानी यादव,सीनू वर्मा,काजल कुशवाहा तथा इनके अन्य सहेलियों के द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है।उक्त सांकृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में आदरणीय आर डी शर्मा जी,वैद्यनाथ पाण्डेय,प्रेम नारायण पाण्डेय तथा दिग्विजय नाथ सिंह जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।जिसके प्रस्तुति से समस्त अतिथि गण ने बच्चों को प्रोत्साहित किया । तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय परिवार सदैव आप सभी अतिथि गण का आभारी रहेगा।साथ ही साथ उक्त प्रतियोगिता में सफल तथा असफल प्रतिभागियों को भी शुभाशीष प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Related Articles

Back to top button