Uncategorized

उप चीनी आयुक्त, चीनी मिल का किया औचक जांच, दिया निर्देश

साफ सुथरा ताजा गन्ना लाऐं,समय से भुगतान पाएं… उपायुक्त
पिपराइच
शासन के पूर्व, मध्य क्षेत्र के उप चीनी आयुक्त चन्दन कुमार वर्मा, सहायक चीनी आयुक्त नीलू सिंह शनिवार रात चीनी मिल पिपराइच का औचक निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों व किसानों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।
अधिकारी द्वय पहले केन यार्ड में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं किसान विश्राम घर , पानी ,अलाव, शौचालय, आदि को देखा तथा किसानों से बात की । बेहतर सुविधा के लिए सराहना की । लेकिन कुछ गाड़ियों पर रात दुर्घटना बचाव के लिए रिफ्लेक्टर फटने पर पुनः सभी वाहनों पर लगवाने का निर्देश भी दिया। किसानों ने गन्ने में मजदूर समस्या,लागत मूल्य, बुआई,छिलाई -ढुलाई में अतिरिक्त व्यय आदि समस्याओं को गिनाया।तथा लागत के सापेक्ष गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की।
यार्ड में गन्ने की गुणवत्ता जांच के दौरान किसानों से जड़ रहित साफ सुथरा ताजा गन्ना लाने का आग्रह किया।कहा बेहतर गन्ने से ही चीनी अधिक मिलता है। बताया अधिक चीनी परता समय से गन्ना मूल्य भुगतान में सहायक साबित होता है।
गेट के कांटा संख्या दो पर तौल के गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। गन्ना लेकर आए मधवलिया के किसान हरिद्वार सिंह के गाड़ी का तौल कराया। फिर दस कुंतल अलग से बाट रखवा कर तौल के गुणवत्ता को परखा। तौल लिपिक रंजीत सिंह से डियूटी चार्ट आदि की भी जानकारी ली। सही मिलने पर सराहा । लेकिन मोड पर अधिक गन्ना लाने पर आपत्ति जताई। मुख्य गन्ना प्रबंधक जगत राज व एजीएम शिव कुमार त्रिपाठी ने आस-पास के चीनी मीलों का हवाला देते बताया कि सभी मिलों से मिलान कर मोड बढ़वाया गया है।
अधिकारियों ने यार्ड में सबसे बेहतर गन्ना लाने वाले किसानों को कंबल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य गन्ना प्रबंधक जगत राज, एजीएम शिव कुमार त्रिपाठी,उप गन्ना प्रवंन्धक अरविन्द मिश्र, आईटी प्रमुख विजय कुमार, सीडीओ मनीष मणि, गन्ना किसान व मिल गेट कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button