आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बंगला चौराहा में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी
आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बंगला चौराहा में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी ,जूनियर तथा सीनियर वर्ग के छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक माडल प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण,हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन,सोलर सिस्टम,पवन चक्की,होलोग्राम हाउस,इलेक्ट्रिक रिमोट आपरेटर,होम सेक्योरिटी सिस्टम,ज्वालामुखी,पेरिस्कोप,वाटर फिल्टर सिस्टम आदि मॉडल प्रस्तुत किए।विद्यालय के संरक्षक महमूद आलम,प्रवक्ता मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी तथा कोआर्डीनेटर शबी अहमद ने निर्णायक मण्डल के रूप में विजेताओं का चयन किया।निर्णायक मंडल को प्रस्तुत प्रदर्शनी में भाग लिए प्रतियोगियों में विजेताओं का चयन करने में काफी जद्दोजहद करना पड़ा। सीनियर वर्ग में धर्मनाथ,जूनियर वर्ग में कृष्णा यादव व अमित मद्धेशिया तथा प्राइमरी वर्ग में अयांश के मॉडल को चयनित कर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक महमूद आलम ने बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि बीच-बीच में बच्चों के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से उसका बौद्धिक, मानसिक तथा व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए बच्चों को भी चाहिए कि इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महफूज आलम ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी को आयोजित करने का हमारा मकसद छात्रों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा है।विज्ञान प्रदर्शनी के ज़रिए छात्र-छात्रा अपने वैज्ञानिक नवाचारों, विचारों, और परियोजनाओं को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णानन्द चौरसिया, उपप्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद,रसायन विज्ञान के प्रवक्ता मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी,अजीमुल्लाह,खान,मुजाहिद,मोहसिन,बलिराज यादव,भगवानदास यादव,राजेन्द्र यादव ,नागेन्द्र यादव,जुनेद खान ,जितेन्द्र प्रजापति ,कुलदीप चौरसिया,मीरा यादव,अफसरी बेगम,सरिता जायसवाल,आसमा खातून तथा समस्त शिक्षक-शिक्षकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

