हत्या की घटना का खुलासा, घटना में प्रयुक्त एक अदद डम्फर वाहन, 04 अदद मोबाइल फोन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर
दिनांक 31.07.2024 को वादी योगेन्द्र शर्मा पुत्र रामज्ञान शर्मा निवासी हरिहरपट्टी टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर द्वारा अपने पुत्र बृजेश शर्मा की षडयंत्र के तहत हत्या के संबंध में थाना रामकोला पर तहरीर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 335/24 धारा 103/61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के खुलासे के लिये अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 03.01.2025 को थाना रामकोला व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए घटना में प्रयुक्त एक अदद डम्पर बरामद कर घटना में सम्मिलित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 31.07.2024 को वादी योगेन्द्र शर्मा द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 335/24 धारा 103/61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक बृजेश शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी हरिहरपट्टी टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर व आरोपी महिला एक ही साथ पढे थे तभी से दोनो में काफी अच्छे घनिष्ठ संबंध थे। महिला का पति करीब दो साल से विदेश में रहता है। मृतक बृजेश कुछ दिनों के लिए बाहर चला गया था इसी बीच अभियुक्त राहुल भी महिला के करीब आ गया। मृतक बृजेश पुनः घर आ गया व महिला से पुनः सम्पर्क रखने का प्रयास करने लगा जो अभियुक्त् राहुल को नागवार लगता था। जिसको लेकर राहुल द्वारा अपने अन्य साथी सूरज कुशवाहा के साथ मिलकर डम्फर से कुचल कर सुनयोजित तरीके से बृजेश की हत्या करवा दी ताकि घटना एक्सीडेन्ट का लगे।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 0335/2024 धारा 103, 61(2) बी.एन.एस.
गिरफ्तार अभियुक्तगण–
- राहुल कुशवाहा पुत्र झिनकू कुशवाहा निवासी वार्ड नं0 09 उत्तर मोहल्ला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
- सूरज कुशवाहा पुत्र प्रमोद कुशवाहा निवासी वार्ड नं0 09 उत्तर मोहल्ला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3. बरामदगी का विवरण–
- 04 अदद मोबाइल फोन
- घटना में एक अदद वाहन यू0पी0 57टी 7279
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्र0नि0 आनन्द कुमार गुप्ता थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 उपेन्द्र यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
- हे0 का0 हिमान्सु सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
- का0 जयहिन्द यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
- का0 सचिन यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर