Uncategorized

शांति निकेतन बालिका विद्यालय मे एम.जी.आई, मेटलोर गोल्ड इंटरनेशनल कंपनी की बैठक हुई संपन्न।

कानपुर। आज शांति निकेतन बालिका विद्यालय स्थान आनंद विहार नौबस्ता मे मेटलोर गोल्ड इंटरनेशनल कंपनी की साप्ताहिक बैठक का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया। कंपनी मे जुड़े सभी आधिकारिक सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया मेटलोर कंपनी की बैठक में आए हुए सभी सदस्यों के लिए नाश्ता व जलपान की उचित व्यवस्था की गई, मीटिंग के मुख्य आयोजक विनय प्रकाश मिश्रा ने कहा की हर मनुष्य को एक दूसरे कों जोड़ने की भावना होनी चाहिए ना कि काटने की हमारी कंपनी का मुख्य उद्देश्य है कि सभी भाई बहनों को अर्थ से मजबूत करना है, अर्थात आर्थिक रूप से मजबूत करना, जब हमारे सभी भाई बहन आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो कभी कोई समस्या ही नहीं आएगी क्योंकि सभी समस्याओं की जड़ है पैसा, पैसा इतना कमाइए की हर महंगी चीज भी सस्ती लगने लगे और जब पैसा नहीं होता है जेब में तो हर सस्ती चीज भी बड़ी महंगी लगती है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब ऑफ यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने बैठक में पहुंचकर सभी सदस्यों को संबोधित किया कहां की सभी लोग एक दूसरे को आगे बढ़ाएं और संगठित रहे यह कंपनी बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य करती है और दैनिक जीवन मे होने वाले खर्चों को पूरा करने में मदद करती है एक नेटवर्किंग बिजनेस है इससे जुड़कर के लोग अपनी टीम को विकसित करके एक बड़ी इनकम को जनरेट कर सकते हैं। बैठक में मौजूद ओम प्रकाश मिश्रा, राम प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विनय प्रकाश मिश्रा, अनुपम तिवारी, सचिन शर्मा पत्रकार, रवि शर्मा पत्रकार, रचना, मधु पांडेय, पूजा मिश्रा, अर्पित मिश्रा, पंडित रवि शास्त्री, मनोज त्रिपाठी, रोशनी, पलक मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

कानपुर से विशेष संवाददाता रवि शर्मा की खास रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button