Uncategorized

*बलिया : शहीद को दी गई अंतिम विदाई. अंकुश गुप्ता(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया : पकड़ी थाना क्षेत्र के पुर (जगदरा) का माहौल मंगलवार को अजीब था। गांव की माटी में जन्मे जितेंद्र यादव चार दिन पूर्व बांदीपुरा में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गई। पत्नी प्रियंका और मां तारा देवी की चीत्कार सुन लोगों का कलेजा मुंह को आ जा रहा था।

वहीं छह वर्षीया बिटिया सृष्टि और चार साल का पुत्र अंश मां और दादी को रोते देख बिलखने लग जा रहे थे। बच्चों को रोता देख जो जहां था, वहीं सिसक रहा था।उधर, शहीद जितेंद्र के साथी और रिश्तेदारों के चेहरे पर शहादत को लेकर जहां गर्व का भाव दिख रहा था, वहीं घटना का दुख भी साफ झलक रहा था। शहीद जितेंद्र का अंतिम संस्कार गांव ही किया गया, जहां मुखाग्नि छोटे भाई राणा प्रताप यादव ने दी।

Related Articles

Back to top button