सीओ कसया कुंदन सिंह ने रात्रि मे चेक की पुलिस ड्यूटी, दिए निर्देश*कुशीनगर।
*सीओ कसया कुंदन सिंह ने रात्रि मे चेक की पुलिस ड्यूटी, दिए निर्देश*कुशीनगर। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बुधवार की देर रात्रि में रात्रि चेकिंग अधिकारी/ *क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह* द्वारा थाना कसया, थाना तुर्कपट्टी, थाना पटहेरवा एवं थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत रात्रि ड्यूटी मे लगे सभी पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। चेकिंग अधिकारी द्वारा थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत संचालित पीआरवी 5791 तथा थाना कसया क्षेत्र में संचालित पीआरवी 2516, पीआरवी 2511, पीआरवी 5733, वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिसकर्मी रुट चार्ट के मुताबिक सर्तक पाये गये। पीआरवी वाहनों के लाईट, हुटर व पीए सिस्टम को चेक करते हुए दृश्यता बढाने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। चेकिंग अधिकारी *सीओ कसया कुंदन सिंह द्वारा* थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रांतर्गत थाना कार्यालय, रविन्द्रनगर चौराहा,सरस्वती चौक आदि स्थानों को चेक किया गया। थाना कसया क्षेत्रांतर्गत थाना कार्यालय, साखोपार पिकेट,बहोरापुर बाजार, बाड़ीपुल पिकेट,बैरिया चौराहा,गांधी चौक पिकेट, विशुनपुरा कट आदि स्थानों को चेक किया गया। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत मधुरिया चौकी, बधौचमोड़ पिकेट आदि तथा थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत थाना कार्यालय, फाजिलनगर चौकी, पटहेरिया पिकेट, ईगल मोबाइल आदि को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान सभी कर्मचारीगण अपने अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद व सर्तक पाये गये। पिकेट पर उपस्थित कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु हिदायत दिया गया।*G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल*
