Uncategorized

मुख्यालय अधिकारी संग जीएम नें रात में किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

पिपराइच प्रदेश मुख्यालय से आए कार्यकारी अधिकारी यशस्वी मिश्र, चीनी मिल पिपराइच के प्रधान प्रवन्धक अरविन्द कुमार बीती रात चीनी मिल के केन यार्ड, किसान विश्राम कक्ष, डोंगा, लैब आदि का गहन निरीक्षण किया। तथा जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।

अधिकारी द्वय शुक्रवार रात करीब दस बजे अचानक केन यार्ड में पहुंच गए। किसानों से बात किया। गन्ने की गुणवत्ता देखा । किसानों के लिए बने विश्राम कक्ष, अलाव, आदि को देखा । गन्ने की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतर देखा । सराहना की । लेकिन ट्रालियों के नीचे सो रहे कुछ किसानों को देख नाराजगी जताई । संभाव्य घटना का उल्लेख करते हुए किसानों से अपील किया कि किसान विश्राम कक्ष ( रैन बसेरा ) सुविधा संपन्न है ।

वहां जाकर सोएं। लैब के कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी ली। तथा गेट व केन्द्र के गन्ने से मिलने वाली चीनी रिकवरी की जांच कराई । तथा कुछ सुझाव भी दिया। इस अवसर पर सीसीएम जगत राज, जीएम केन श्रीधर दूबे, एजीएम शिवकुमार त्रिपाठी, गन्ना प्रबंधक रजनीश सिंह, लेखाकार मृत्युंजय मिश्र सहित किसान व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button