Uncategorized
कल्याण समिति की मासिक बैठक हुआ संपन्नदीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश (कुशीनगर इकाई) के बैनर तले आज मासिक बैठक आहूत की गई।बैठक में संगठन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 19 जनवरी 2025 को करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शेष नाथ सिंह ने किया और संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने किया।बैठक को मुख्य रूप से संगठन के कोषाध्यक्ष नचिकेता भट्ट,महामंत्री राकेश राय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित,किडीज कार्नर की प्रधानाचार्यो श्रीमती अलका पम्पलिया,वीरेंद्र कुशवाहा ने संबोधित किया।बैठक में अशोक कुमार पाण्डेय,विनोद कुमार,चंद्रभान मौर्य,संत कुमार सिंह,आनंद कुमार सिंह, रण जीत लाल श्रीवास्तव,बृजराज सिंह,राम प्यारे सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
