Uncategorized

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल व एक अन्य सहित 03 पशु तस्कर गिरफ्तार, एक अदद ट्रक वाहन व एक अदद पिकप वाहन मय 33 राशि गोवंशीय पशु, 02 अदद अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद.-*ब्यूरो कुशीनगर जनपद कुशीनगर

में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.01.2025 को थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर पशु तस्कर ट्रक व पिकप वाहन से एनएच-28 के रास्ते गोवंशीय पशुओ को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जा रहे है। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना कोतवाली हाटा, थाना तुर्कपट्टी, थाना तरयासुजान व थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत कुकुत्था नदी के समीप घाघी पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक ट्रक व एक पिकप वाहन आते दिखाई दिए ,जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए जिनकी पहचान 1- जुम्मन पुत्र जूल्फन निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ (घायल/गिरफ्तार) 2- अंशु पुत्र राजू निवासी अम्बारी थाना फुलपुर जनपद आजमगढ़ (घायल/गिरफ्तार)) के रुप में हुई तथा एक अन्य साथी 3-भोलू शिल्पकार पुत्र रामजीत निवासी रकबा जलालपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ भागने का प्रयास कर रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से 33 राशि गोवंशी पशु, दो अदद ठोस लकड़ी का गोलाकार ठिहा, रस्सी , दो अदद अवैध तंमचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस आदि बरामद किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना तुर्कुपट्टी पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*पूछताछ का विवरण-*अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमलोगो द्वारा छुट्टा घुम रहे गोवंशीय पशुओं को चोरी छिपे वाहनों में क्रुरतापूर्वक बांधकर वाहनों में लादकर बिहार ले जाकर गो-तस्करी का कार्य करते हैं।*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त-*1- जुम्मन पुत्र जूल्फन निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ (घायल/गिरफ्तार)2- अंशु पुत्र राजू निवासी अम्बारी थाना फुलपुर जनपद आजमगढ़ (घायल/गिरफ्तार)3- भोलू शिल्पकार पुत्र रामजीत निवासी रकबा जलालपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ (गिरफ्तार)*विवरण बरामदगीः-*1- 33 राशि गोवंशीय पशु2-अपराध में प्रयुक्त एक अदद ट्रक वाहन (UP 50 AT 9991) मय 24 राशि गोवंशीय पशु3- अपराध में प्रयुक्त एक अदद पिकप वाहन (BR 28 L 4212) मय 09 राशि गोवंशीय पशु4-दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर5-04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर6-02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर7-गौवंशो को काटने हेतु उपयोग में लाये जाने वाला दो अदद धारधार लोहे का बाका 8-दो अदद ठोस लकड़ी का गोलाकार ठिहा 9-गोवंशों को क्रूरता से बांधने हेतु दो मजबूत रस्सी

*जुम्मन पुत्र जूल्फन उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*1-मु0अ0सं0 181/2024 धारा 2(b) (xv), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कन्धारपुर जनपद आजमगढ़ 2-मु0अ0सं0 294/2023 धारा 3/5ए/8गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0,420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना कन्धारपुर जनपद आजमगढ़*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*1- प्र0नि0 सुशील शुक्ला थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर मय टीम2- प्र0नि0 अमित शर्मा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर मय टीम3- प्र0नि0 श्री राजप्रकाश सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मय टीम4- प्र0नि0 श्री संजय कुमार थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर मय टीम

Related Articles

Back to top button