Uncategorized

आर्मड फोर्स वेटरन्श डे, का हुआ आयोजनब्यूरो कुशीनगर

आज आर्मड फोर्स वेटरन्श डे, अपर जिलाधिकारी (जे0) प्रेम कुमार राय व विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अ0प्रा0, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, की अध्यक्षता में मनाया गया, जिसमें वीर नारियों तथा पदक विजेताओं को अंग वस्त्र एवं उपहार तथा सर्टिफिकेट एवं मालावों से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में श्रीमती सीमा मिश्रा पत्नि शहीद श्रीधर मिश्रा, श्रीमती परभावती देवी माता स्व० अतुल कुमार शाही, धर्मशिला देवी पत्नी सिपाही सन्तोष यादव, मेजर डा० महेश बर्नवाल, कैप्टन एल०बी० त्रिपाठी, कैप्टन नागेन्द्र पाण्डेय, कैप्टन डी०एस० पाण्डेय, कैप्टन शमशुद्दीन, सुबेदार हरेन्द्र राय, हव० अनिल सिंह, हव० एस०पी० गुप्ता, मोसिम आलम आदि उपस्थित थे।

अक्त आयोजन का कियान्वयन कार्यालय के स्टाफ देवेन्द्र नाथ गुप्त, व० सहायक, प्रभाकर नाथ तिवारी, क०सहायक, राजेश कुमार गुप्त एवं पूरे स्टाफ द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button