केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने चढाई आस्था की खिचड़ी।
15/1/25/जिला महराजगंज़ के अंतर्गत नगर पंचायत चौक बाजार में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया के साथ चौक बाजार स्थित शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि विधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई। उन्होंने भगवान गोरखनाथ से लोकमंगल, सभी नागरिकों के सुखमय समृद्धमय जीवन तथा राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की।केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दो दिन मे लाखों लोगो ने यहां खिचड़ी चढाई है। पर्व और त्योहार सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते है। इसकी पवित्रता बनाए रखना भी जरूरी है। हम इस बात का भी ध्यान दें कि हमारे मंदिर और तीर्थ स्वच्छ बने रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा मकर संक्रांति भारत की पावन परंपरा का ऐसा पर्व है, जो सूर्य देवता को अर्पण का प्रतीक है। पूरी श्रद्धा के साथ लोग इस आयोजन के साथ जुड़ते हैं।मकर संक्रांति को उत्तर-दक्षिण, पूरब- पश्चिम में अलग-अलग नामों से मनाते हैं। ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का पुण्य प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर ईओ ओमप्रकाश,थानाध्यक्ष चौक रामचरण सरोज, संजीव शुक्ला जंत्री मद्धेशिया अशोक पटेल अशोक विश्वकर्मा, छोटे जायसवाल, रामचन्द्र चौधरी, सभासद पवन बर्मा, त्रिभुवन गुप्ता,कुन्नु सिंहआदि मौजूद रहे।।
