आज महराजगंज जनपद के अड्डा बाजार भैंसहिया चौराहे पर तीन दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता
महराजगंज नौतनवा आयोजन,दंगल के पहले दिन दूर दराज से आए पहलवानों ने दिखाया दमखम,दंगल प्रतियोगिता देखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह दिखा,करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया,दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मीपुर ब्लॉक प्रमुख बड़े भाई संतोष कुमार पाण्डेय जी ,टिम्पू पाण्डेय,पंकज त्रिपाठी, लुटावन सिंह, बड़े भाई पिंटू पाठक,राजेंद्र मद्धेशिया, जय शुक्ला, महमूद आलम, पूर्व ग्राम प्रधान मकसूद आलम, ग्राम प्रधान मोलई प्रजापति, भाजपा नेता राजेश यादव, प्रधान अशोक यादव ने किया,विजेता उपविजेता पहलवानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए भैंसहिया चौराहे पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। आयोजित हुए विशाल कुश्ती दंगल में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्थाओं की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रही और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखी। दंगल देखने के लिए कार्यक्रम स्थल में भारी भीड़ उमड़ी,पारंपरिक खेल कुश्ती को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित इस दंगल ने खेल प्रेमियों के दिलों में उत्साह भर दिया

G news: जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर