Uncategorized

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में मिली अंग्रेजी शराबबस्ती।

जनपद में जीआरपी ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एम. पी. चतुर्वेदी के नेतृत्व में लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी इंस्पेक्टर एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके पास से 180 ML की 120 शीशियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। जिसकी कीमत अनुमानित कीमत 14,400 रूपये है। वहीं पकड़े गए तस्कर का नाम सूरज है, जो बिहार के बेगूसराय जनपद, सलेमपुर तीतु का निवासी है। घटना बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। तस्कर सूरज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब तस्करी के इस मामले में जीआरपी ने अपनी सतर्कता और सक्रियता से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Back to top button