इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस महाराजगंज जिला सचिव रविंद्र शर्मा को मनोनीत किया गया।।
22/1/25/ इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस ICOP पत्रकार संगठन ने महाराजगंज जिले के पत्रकारिता क्षेत्र मे सक्रिय और अनुभवी पत्रकार रविंद्र शर्मा को महाराजगंज जनपद का जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंप गई है गोरखपुर मंडल सचिव अरुण कुमार दुबे ने यह नियुक्त की है इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अरुण कुमार दुबे ने रविंद्र शर्मा को पदभार सौंपते हुए कहा कि उनकी पत्रकारिता के प्रति निष्ठा और मेहनत सामाजिक सरोकार को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने आशा व्यक्त की रविंद्र शर्मा संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
जिला सचिव रविंद्र शर्मा ने इस मौके पर कहा कि मैं संगठन द्वारा सोप गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठां और ईमानदारी से निभाने का वादा करता हूं पत्रकारों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए हमेशा तथ्य पर रहूंगा उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त किया और जिले के सभी पत्रकारों से सहयोग की अपील की इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस संगठन पत्रकारिता जगत में पारदर्शिता और अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत है यह नियुक्ति महाराजगंज जिले में संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम जिला सचिव सत्येंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष आत्मा सिंह मनोज कुमार यादव निजाम अंसारी सूरन प्रसाद रिंकू मिश्रा गिरजानंद शर्मा सोनू बाबा सुभाष मद्धेशिया आदि पत्रकारों ने बधाई दिया है
