Uncategorized

सल्टौवा गोपालपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बसडीला में भ्रष्टाचार अपने चरम पर, फर्जी हाजिरी से लग रहा सरकार को लाखों का चूना

सल्टौवा, बस्ती। सल्टौवा गोपालपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बसडीला में चल रहे दो कार्य परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इन परियोजनाओं में प्रतिदिन 134 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। घनश्याम पांडे के चक से छनवतिया सरहद तक और राधेश्याम के चक्र से भट्ठा तक कृषि कार्य हेतु चकमार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है। इन दो परियोजनाओं पर 134 मजदूरों का प्रतिदिन हाजिरी लगाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरुप प्रतिदिन 237 रुपए मजदूरी के हिसाब से 31758 रुपए खारिज हो रहे हैं। इन परियोजनाओं में प्रतिदिन 134 मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है, जबकि मौके पर एक भी मजदूर कार्य करते हुए नहीं दिख रहें है। जिस स्थान से फोटो खींचकर अपलोड किया गया है, उस स्थान पर जा कर फोटो लेने पर कोई भी कार्य नहीं दिख रहा है। एक चक मार्ग को तो पटाई के नाम पर रोटावेटर से हल्का सा जुताया गया है, जिस पर घास-फूस साफ दिख रहा है। वहीं दूसरे चक मार्ग पर हाथ भी

Related Articles

Back to top button