Uncategorized
,जलगांव/ महाराष्ट्र: दर्दनाक रेल हादसा…_ “जलगांव के पचोरा की घटना, तस्वीरें विचलित कर सकती हैं”*_ब्यूरो कुशीनगर
लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस* के यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचला, 11 लोगों की मौत 40 घायल_
आग की अफवाह फैली लोग खुद कर ट्रैक पर खड़े थे…_

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि घटना करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच की है। ट्रेन में अचानक अफवाह फैली कि हमारी ट्रेन में आग लग गई है। इसके बाद कुछ लोग ट्रेन से कूद गए।_
उसी समय सामने से कर्नाटक एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रेन 30 से 35 लोगों को कुचल दिया। घटना में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। जब यात्री ट्रैक पर थे तो आने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस ने अपना हॉर्न भी नहीं बजाया. उन्होंने कहा, अगर कर्नाटक एक्सप्रेस ने हॉर्न बजाया होता तो यात्री सतर्क हो जाते…_