Uncategorized
योगी जी की खुली चुनौती, ‘मैंने कैबिनेट के साथ संगम में स्नान किया, केजरीवाल यमुना में स्नान करके दिखाएं’
भारत न्यूज़
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आज गुरुवार (23 जनवरी) को पहली रैली है। किराड़ी से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में सीएम योगी ने पहली ही रैली में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दी है। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,
”कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई……… एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?”