Uncategorized

हाथरस में गला रेतकर 2 लड़कियों की हत्या, शिक्षक और उनकी पत्नी पर भी हमला, हालत गंभीर –

हाथरस :एक युवक ने साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला रेतकर अपने रिश्ते के चाचा की 2 बेटियों की हत्या कर दी. उसने चाचा छोटेलाल गौतम-चाची वीरांगना को भी घायल कर दिया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दंपत्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है. मामला आशीर्वाद धाम कॉलोनी का है. जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. फोरेंसिक और डाग स्क्वायड की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए. वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं. हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button