मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजनब्यूरो कुशीनगर
सडक दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने, जन हानि को रोकने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस में जागरूकता लाये जाने हेतु नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आज प्रातः 11.00 बजे में मानव श्रृंखला तथा सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाये जाने का जनपद स्तरीय कार्यक्रम उदित नारायण इण्टर कालेज पडरौना कुशीनगर में आयोजित किया गया जिसमें उदीत नारायण इंटर कॉलेज, उदित नारायण स्ना. महाविद्यालय, वीणा वादिनी गर्ल्स कालेज, गोस्वामी तुलसी दास इण्टर कॉलेज, भारतीय इण्टर कॉलेज पडरौना, हनुमान इण्टर कॉलेज पडरौना के छात्र/छात्राओं एवं माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के छात्रों, एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, पी०डब्लू०डी०, परिवहन विभाग, पुलिस/यातायात विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य लोगों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा,द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

मानव श्रृंखला के दौरान उक्त कार्यक्रम में बलराम प्रसाद सहायक अभियन्ता, पी०डब्लू०डी०, मोहम्मद अजीम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग डा० विकास कुमार चौरसिया, श्रवण कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, सत्यप्रकाश सिंह, यातायात निरीक्षक, प्रिन्स कुमार तिवारी वरिष्ठ सहायक, पी०डब्लू०डी०, परिवहन विभाग से आर पी सिंह, राहुल सिंह, रामसूरत, श्री रंजीत वर्मा, रमेश मिश्र, श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, धीरज पाण्डेय, मुख्तारूल हसन, वीरेन्द्र गुप्ता, विजेन्द्र प्रसाद, उदित नारायण इण्टर कॉलेज से अरविन्द सिंह, उदित नारायण स्ना, महाविद्यालय से श्रीमति ममता मणि त्रिपाठ, वीणा वादिनी गर्ल्स इन्टर कॉलेज से अभिषेक मिश्रा, गोस्वामी तुलसी दास इण्टर कॉलेज से चन्द्रशेखर तिवारी, भारतीय इण्टर कॉलेज पडरौना से नवेन्दुभूषण कुशवाहा, हनुमान इण्टर कॉलेज पडरौना से शैलेन्द्र दत्त शुक्ला, श्रीमती ममता मणि त्रिपाठी, सतीश कुमार श्रीवास्तव,इजहारूल खान, नीरज बंका जिला स्काउट मास्टर, शिक्षक अजय सिंह, मृगेन्द्र राघव राय,शंकर शरण दूबे, रमेश कुमार, अमित कुमार, विशाल राय, ब्रजेश चौबे, चन्द्रशेखर चौबे, शैलेश उपाध्याय पत्रकार, अनूप मिश्रा एंकर एवं समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के उपस्थिति में मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।