तीन फरवरी के बाद महाकुंभ में स्नान करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ।कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा महाकुंभ के लिए आवंटित बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है। वहां पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।मौनी अमावस्या के पहले योगी सरकार सारे इंतजाम पूरे करे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महाकुंभ में अव्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए कहा कि महाकुंभ के नाम पर आवंटित बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है।उन्होंने मांग की कि मौनी अमावस्या पर होने वाले स्नान से पहले सरकार सभी तैयारियां पूरी करे। तीन फरवरी के बाद कांग्रेस नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने जाएंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महाकुंभ में आग लगने के बाद सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मौके पर गया था।महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु संतों को बदइंतजामी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं इस दौरान डा मनीष श्रीवास्तव अंशू अवस्थी प्रियंका गुप्ता सचिन रावत व सुधा मिश्रा मौजूद रहे।