बलिया : शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय बलिया में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष का भव्य समारोह
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

उत्तर प्रदेश दिवस – 2025 , 24- 26 जनवरी, 2025 ( आयोजन का थीम- विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश ) एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह वर्ष पर शहीद मंगल पाण्डेय महिला महाविद्यालय पर दिनांक- 24/01/2025 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य समारोह का आयोजन एवं संगोष्ठी किया गया ,
दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि मां सरस्वती एवं श्रद्धेय अटल जी के छाया प्रतिमा पर – प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह, डॉ विवेक सिंह, डॉ दीपक कुमार झा एवं छात्राओं द्वारा किया गया
मुख्य वक्ता, कार्यक्रम आयोजक एवं संचालन – डॉ विवेक सिंह( असि० प्रो० वाणिज्य) द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के थीम तथा महत्व एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया,
अध्यक्षीय उदबोधन – प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया
धन्यवाद ज्ञापन- डॉ दीपक कुमार झा द्वारा किया गया
दीपक बर्मा अभिषेक ,मनीष पाठक जी रामहित घूरा सोमरिया के द्वारा कार्यक्रम में योगदान एवं गरिमा उपस्थिति रही,
कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना- मुस्कान तिवारी एवं अंकिता पाण्डेय द्वारा किया गया,
स्वागत गीत- प्रियंका पासवान एवं मुस्कान तिवारी द्वारा किया गया,
देशभक्ति एकल गीत- मुस्कान तिवारी द्वारा किया गया,
देशभक्ति युगल गीत- अंकिता पाण्डेय एवं सन्ध्या साहू द्वारा किया गया,
कार्यक्रम में भाषण- सुहासिनी पाण्डेयद्वारा किया गया,
उल्लेखनीय सक्रिय सहभागिता- प्रीति कुमारी, संगीता खरवार, कृति यादव, रानी प्रजापति द्वारा किया गया हैं।