Uncategorized

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, यादवों को साधने के लिए मुलायम की बहू को उतारा, क्या लगा पाएंगी सेंध?

ज़ी न्यूज़ 7 आशीष सिंह पत्रकार

      अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ा दांव चला है। बीजेपी ने इस सीट पर करीब 55 हजार यादव वोटर्स को साधने के लिए मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अपर्णा यादव मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन जनसभाएं करेंगी। साथ ही डोर तो डोर संपर्क कर पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगी।

मिल्कीपुर में अपर्णा की तीन जनसभाएं

          अपर्णा यादव ने कहा, "यही संदेश लेकर मैं मिल्कीपुर की जनता के बीच जाऊंगी। पार्टी ने मुझे मिल्कीपुर में जिम्मेदारी दी है और मैं वहां जाकर मेहनत करूंगी। मिल्कीपुर के कार्यकर्ताओं और वहां की जनता से संवाद करूंगी।" अपर्णा यादव ने कहा, "मिल्कीपुर में मेरी तीन सभाएं हैं, जहां मैं सभी से बात करूंगी और मुलाकात करूंगी।"

Related Articles

Back to top button