Uncategorized

स्लग,,,,यूपी दिवस पर उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के शुभारंभ पर कहा बीते आठ सालो में उत्तम प्रदेश बना उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट,,,,,, सर्वेश प्रताप सिंह,,,, (घुघली समाचार) G _News 7 लखनऊ

वीओ,,,,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारंभ किया।इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्घाटन करने के साथ पांच युवाओं को लोन भी वितरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते आठ सालो में उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। यहां पर अनलिमिटेड पोटेंशियल और सुखद वातावरण बना है। 2018 से राज्य की स्थापना दिवस मनाने की परंपरा अद्भुत है। आज जो योजना मैंने लांच की है वह आज की जरूरत है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना उद्यम शुरू करने को बहुत ही आसान बना दिया है। इस योजना से अगले दस वर्षों में दस लाख उद्यमी ही नहीं बनेंगे बल्कि अन्य के लिए अवसर भी बनायेंगे। ये लोग दूसरों को रोजगार देंगे। यह आयोजन, प्रदेश के सभी जिलों में चल रहा है।वर्तमान समय प्रदेश के पहचान और अस्मिता की अभिव्यक्ति है जो पहले नहीं थी।उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है।पहले प्रदेश में यह आसान नहीं था बल्कि अकल्पनीय था यह परिवर्तन। जो आज प्रदेश के चमत्कारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिखाया है। इसके लिए उन्हें साधुवाद है।उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जो प्रगति हुई है वो बेमिसाल है। कोई राष्ट्र इतना तेजी से नहीं बढ़ा है। जल्द ही भारत महाशक्ति बनेगा। भारत अभी विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जल्द ही यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर सारथी मजबूत हो तो विकास गुणात्मक होता है। प्रदेश की कमान आज मुख्यमंत्री योगी के सबल हाथों में है इसीलिए यह उत्तम प्रदेश बन गया है। योगी आदित्यनाथ पिछले छब्बीस वर्शो से जनसेवा कर रहे हैं।उपराष्ट्रपति ने कहा कि यहां पर आकर मैंने प्रदेश की संस्कृति देखी है। मैं एक फरवरी को पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाऊंगा। आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। यह मेरा गौरव होगा। संकल्प लूंगा कि जितनी सेवा इस राष्ट्र की की जाए वह कम है।उत्तरप्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विस्तार से प्रदेश के बारे में उप राष्ट्रपति को बताया।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पांच युवाओं को लोन दिया गया है जिससे लखनऊ के आकाश अवस्थी को कंप्यूटर सेंटर चलाने के लिए पहला लोन दिया गया।इसी के साथ अयोध्या के कृष्ण कुमार वर्मा को दूसरा लोन दिया गया।और अमरोहा के अमित कुमार को डिजिटल लाइब्रेरी के लिए लोन दिया गया।अमरोहा की ही सोनल शर्मा को अकाउंटिंग सर्विस के लिए लोन दिया गया।गोरखपुर के अक्षांश सिंह को फ्लोर क्लीनर के लिए लोन दिया गया।

Related Articles

Back to top button