ट्रैन से उतरने की कोशिश में पत्नी घायल पति का दोनों पैर कटा
कुम्भ स्नान कर वापस घर आ रहे थे
देवरिया।गौरीबाजार विकास खण्ड के लक्ष्मीपुर ग्राम सभा के बसहवां टोला निवासी कुम्भ स्नान कर ट्रैन से वापस घर आते समय गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रैन से उतरने की कोशिश में पत्नी घायल हो गयी और पति ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे दोनों पैर कट गया। गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।लक्ष्मीपुर निवासी महेंद्र निषाद 48 पुत्र स्व मटेल्हु अपने परिवार के साथ दो दिन पहले प्रयागराज कुम्भ स्नान करने गया था।घर लौटते समय गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर गुरूवार की भोर में ट्रेन से उतरने की कोशिश में महेंद्र निषाद का दोनों पैर कट गया और पत्नी भी घायल हो गई वही इनका छोटा लडका रत्नेश बाल बाल बचा है । रत्नेश बेंगलुरु से आ रहा था रास्ते में टेलीफोन से संपर्क कर माता-पिता के साथ आ रहा था की गौरी बाजार आते समय हादसा हो गया जिसमें रत्नेश सुरक्षित है।घटना की जानकारी होने पर परिजन पहूंचे। महेंद्र का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। वही घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।