प्रयागराज की धरती पर NSS के रूप में नये सूर्य का उदयनेशनल सेकुलर संघ
(NSS) के गठन की औपचारिक शुरुआत हो गई है आप सभी से विनम्र निवेदन है की राष्ट्रहित में देश हित में हम लोगों को युवाओंकी एक ऐसी फौज खड़ा करनी है जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर इस राष्ट्र और केवल राष्ट्र के विकास के लिए विचार करें । हम लोगों को भविष्य में ….
1-शाखा भी लगाना है
2-एक ड्रेस कोड भी बनाना है
3- एक झंडा भी बनाना है
4-15 अगस्त का 26 जनवरी को लाल किला पर तथा राष्ट्रपति के सामने परेड मार्च में अपने संघ के सिपाहियों का फ्लैग मार्च भी करवाना है
4-अपने होनहार बिरवान युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी करना है
5-हमारे संविधान में उल्लेखित हम भारत के लोग भारत को एक समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज बनानेके लिए तथा इसके समस्त नागरिकों में सुनिश्चित करने वाली एकता और अखंडता अक्षुण्ण रखने के लिए हम सभी हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई-बुद्ध-जैन-पारसी को मिलकर इस राष्ट्र को 21वीं सदी में विश्व गुरु बनाना है।
जय हिंद -जय भारत-जय लोकनायक
महात्मा गांधी अमर रहे
