Uncategorized
श्री विष्णु महायज्ञ कुलकुला धाम 5001 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाला गया
ब्रज भूषण सिंह
संवादाता कप्तानगंज
कुशीनगर : कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के कुलकुला धाम माता मंदिर श्री विष्णु महायज्ञ 5001 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाला गया । श्री कुलकुला देवी माता मंदिर कप्तानगंज क्षेत्र से 3 किलोमीटर दूरी ग्राम सभा धवरा और भडसर खास के बीच स्थित है। यह महायज्ञ कई वर्षों से हो रहा है । यह महायज्ञ 10 दिनों का होता है और यहां लाखों की संख्या में दूर दूर से बहुत सारे श्रद्धालु मेला करने आते है और अपनी मन्नते मांग कर परिक्रमा कर मेले का आनंद लेते है