संत सुरक्षा मिशन के उत्तर प्रदेश महासचिव बने एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री।
कानपुर नगर संत ईश्वर का एक अवतार है। संत हमेशा से मानव समाज के हित के लिए काम करता आया है। संत उस व्यक्ति को कहते है, जो सत्य का आचरण करता है और आत्मज्ञानी होता हैं। संत शब्द का अर्थ- साधु, संन्यासी, विरक्त, त्यागी पुरूष, महात्मा होता है। जो ईश्वर की भक्ति और धार्मिक वातावरण से जुड़ा हो उसे संत कहते हैं। संत सुरक्षा मिशन अकेला एक मात्र संगठन है जो बिना दान लिए संतो के हितो के लिए लगातार काम कर रहा है। और पूरे भारत वर्ष ही नहीं अपितु विदेशो में भी लोग हमारे साथ जुड रहे हैं। संत सुरक्षा मिशन का गठन। पूर्णमासी के दिन जलने वाली होली। वाले दिन हुआ। संत सुरक्षा मिशन के संस्थापक। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष। कर्म योगी स्वामी राजेंद्र देव महाराज के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव के द्वारा एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री, पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर, पूर्व विधायक प्रत्याशी गोविन्द नगर कानपुर, महामंत्री कानपुर देहात प्रेस क्लब को संत सुरक्षा मिशन का प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया। G News live 24
