Uncategorized

अवैध निर्माण की शिकायत लेकर थाने पहुंच पीड़ित.महराजगंज जिला के

अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा बुजुर्ग मे विवादित जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत लेकर एक पीड़ित थाने पहुंचा है प्राप्त जानकारी के अनुसार भिटौली थानाक्षेत्र केग्राम पंचायत बेलवा बुजुर्ग के निवासी सुभाष शर्मा ने भिटौली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है की मेरे और मेरे दूर के रिश्तेदार इस्रावती देवी से जमीन का एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में विगत 10 वर्ष से विचाराधीन है। उक्त जमीन पर मैं विगत 10 वर्षों से खेती बारी भी करता आ रहा हूं। लेकिन मेरे प्रतिवादी इसरावती देवी के सह पर एक भूमाफिया द्वारा प्रशासन की मिली भगत से विवादित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण काम कराया जा रहा है। जबकि उक्त विवादित जमीन पर माननीय न्यायालय द्वारा किसी पक्ष में कोई नया कार्य करने का आदेश नहीं है। प्रार्थी ने जब विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करने से मना किया तो प्रतिवादी द्वारा मारने पीटने, गाली गुप्ता देने एवं जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि उक्त मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button