कृषक जागरूक हो इसके लिए चीनी मिल गेट से बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया
सचिन कुमार कसौधन संवाददाता
बस्ती – बजाज चीनी मिल रुधौली ने रवाना किया प्रचार वाहन कृषक जागरूक हो और अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें, इकाई प्रमुख
,,,बजाज चीनी मिल रुधौली गेट पर इकाई प्रमुख विवेक तिवारी और महाप्रबंधक गन्ना एसके त्रिपाठी ने आज बसंत कालीन गन्ना
बुवाई के लिए कृषक जागरूक हो इसके लिए चीनी मिल गेट से बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया इकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने कहा इस कार्यक्रम से कृषक अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति की बुवाई समय से गुड़ाई निराई और सिंचाई तथा गन्ना बीज और खाद पेड़ी प्रबंधन चीनी मिल के द्वारा जारी की गई अनेक प्रकार की कृषक लाभकारी योजनाओं के प्रति कृषक जागरूक होंगे यह प्रचार वाहन चीनी मिल के पूरे परिक्षेत्र में भ्रमण करेगा हम आप लोगों से कहना चाहते हैं कि आप लोग अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई कर आर्थिक रूप से मजबूत हो महाप्रबंधक गन्ना एसके त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्य से कृषक जागरूक होकर अधिक उपज प्राप्त करेंगे सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की कृषक गन्ने के पौधे पर अधिक ध्यान देते हैं इस तरह अगर काम से कम पेड़ी पर भी ध्यान दे तो पौधे से ज्यादा उत्पादन पेड़ी से प्राप्त होगा कृषक इस समय गन्ने की सिंचाई करें जिससे पेड़ी का कला अधिक से अधिक निकल सके हमारा लक्ष्य है की कृषक जागरूक हो और अधिक उत्पादन प्राप्त कर आर्थिक रूप से मजबूत हो कृषक इस समय गन्ना बुवाई के साथ साफसली की खेती भी कर सकते हैं इस समय-साफ सली में कृषक गन्ना बुवाई के साथ प्याज धनिया भिंडी पालक गोभी आदि की बुवाई कर दुगना लाभ प्राप्त कर सकते हैं रैली के समय सीनियर केन मैनेजर जगबीर शाही राजीव शर्मा राजेश सिंह अरविंद द्विवेदी धर्मराज आदित्य पाठक और समस्त गन्ना अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
