Uncategorized

भाजपा कार्यालय महराजगंज पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप मे मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय स्थित कार्यालय पर
भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 फरवरी को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाया । जनपद केजिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा की प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और स्वैच्छिक समर्पण निधि एकत्रित की जाएगी।और कहा की प्रत्येक वर्ष समर्पण दिवस का आयोजन करती है। इस वर्ष भी बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं सिद्धांतों पर व्याख्यान,कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण निधि में योगदान, सकारात्मक सामाजिक कार्य करने का संकल्प lभाजपा के इस आयोजन का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को आगे बढ़ाना और कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। इस अवसर पर जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला। जिला महामंत्री बबलू यादव। कृष्ण गोपाल जयसवाल।गौतम तिवारी। भाजपा मंडल प्रभारी अब्दुल कलाम। ओमप्रकाश पटेल। अशोक तिवारी।अमित कुमार पांडे।छोटेलाल गुप्त।महेश चौरसिया। राजू विश्वकर्मा। जगदीश मल।सरोज पांडे। हेमंत गुप्ता। धर्मेंद्र यादव। सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button