बेकाबू इनोवा कार ने दो मजदूरों को मारी टक्कर,मौत।
ज़ी न्यूज़ 7 आशीष सिंह पत्रकार



सिंगरामऊ।राष्ट्रीय राजमार्ग के मिश्रौली गांव के पास बने ओवरब्रिज के पास हाइवे पर साफ सफाई का कार्य कर रहे दो महिला मजदूर की बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे इनोवा कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे के बीच में बने डिवाइडर पर साफ सफाई का कार्य चल रहा था जहां पर पुरुष मजदूर के साथ साथ महिला मजदूर भी काम कर रही थी और साथ ही वहीं डिवाइडर के बीचों बीच खाना भी बना रही थी,लगभग तीन बजे के आस पास वाराणसी की तरफ से आ रही इनोवा कार न PB 01 C 2618 अनियंत्रित हो कर डिवाइडर के तोड़ते हुए महिला मजदूरों को टक्कर मारते हुए दूसरे डिवाइडर में जा कर फंस गई,जिसमे सुल्तानपुर जिले के चांदा थानांतर्गत तमरसेपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी पत्नी श्यामबहादुर और प्रतापगढ़ जिले की देवसरा थानांतर्गत तुरकौली गांव निवासी 40 वर्षीय गीता देवी पत्नी जोखू निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।इनोवा सवार दुर्घटना होते ही कार से उतर कर भाग गए।साथ में काम कर रहे मजदू के सहयोग से बदलापुर सी एच सी पर पहुंची पुलिस ने इनोवा कार को हाइवे के बीच से हटा कर किनारे किया जिससे यातायात सुचार रूप से चलता रहे