Uncategorized

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ,

धनेंद्र प्रताप तिवारी "पंकज"

(जी न्यूज प्रभारी, मण्डल आजमगढ़)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी परीक्षा 2024-25 आज (24 फरवरी, 2025) दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई,परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था,छात्रों को पहले 15 मिनट में केवल प्रश्नपत्र पढ़ने की अनुमति थी, लिखने की अनुमति नहीं थी,यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया, पहले ही दिन प्रदेश में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए 14 छद्म (फर्जी) परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, इसके अलावा नौ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं,
वहीं बलिया जनपद में 163 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई हैं,बलिया जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं, जिले में कुल 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, बलिया जनपद में इनमें 5 राजकीय, 67 अशासकीय और 91 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं।

मऊ जनपद में पहली पाली की परीक्षा में 39271 के सापेक्ष 35994 परीक्षार्थी शामिल हुए,3277 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे,पहले दिन सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई,परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में बनाए गए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे,
इनकों 23 सेक्टरों में बांटा गया था,पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल बालक 20282 के सापेक्ष 18136, बालिका 18989 के सापेक्ष 17758 परीक्षार्थी शामिल हुए,दूसरी पाली में 2534 परीक्षार्थियों ने छोड़ी ,

आजमगढ़ जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 14359 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी,जिले में 282 केन्द्रों पर आयोजित हुई इस बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल के लिए जहां 86296 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया था, वहीं इंटरमीडिएट में 91144 अथ्यर्थियों ने आवेदन किया था, हाईस्कूल की फस्ट शिफ्ट की परीक्षा में 7526 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, तो वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 6833 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

Related Articles

Back to top button