Uncategorized

मदरसा गौसिया अनवारूल उलूम अमडा उर्फ झूलनीपुर में हुआ जलसए दस्तार बन्दी

सात बच्चियों ने किया मुकम्मल मौलवियत
महराजगंज जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा अमडा उर्फ़ झूलनीपुर में तालिमे निस्वा कॉन्फ्रेंस बड़े सानोशौकत के साथ संपन्न हुआ। जलसे को जुमला आराकिन एवं मेम्बराने कमेटी द्वारा कराया गया। दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक क्षेत्र के महिलाओं का जलसे में हुजूम उमड पड़ा। मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना मुजीबुल्लाह की अध्यक्षता में हुआ। जलसा की शुरुआत तिलावते कलामुल्लाह से हुआ उसके बाद पिपरा सोनाड़ी से आई शायरतुल इस्लाम आलिमा आमीना खातून नात शरीफ पढ़कर जलसे में चार चांद लगा दिया। तो वहीं खतिबेअहले सुन्नत साकिया कौशर कुद्दूसी, एवं फातिमा अमजदी, सिद्दीका बानो,एवं कनीज फातिमा ने कहा कि कौमे मुस्लिम में दहेज लेना रिवाज बन गया है जब कि दहेज लेना और देना दोनों हराम है इस को बंद करें। और ख़्वातीने स्लाम औरतें मां बहने पर्दे का खास यहतमाम करें। जलसे के आखिर में आलिमा मुफ्तिया सिद्दीका बानो के हाथों सात बच्चियों का दस्तार सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मदरसा के प्रबंधक अब्दुल करीम, प्रिंसिपल मौलाना मुजीबुल्लाह, मौलाना मुजाहिद, मौलाना कासिम, मौलाना शब्बीर अहमद निजामी, मास्टर नूरमोहम्मद, नसरुद्दीन, मुस्तफा अंसारी, ग्राम प्रधान रामप्रवेश, पूर्व ग्राम प्रधान संजय मद्धेशिया, संतोष बीडीसी, घनश्याम, मास्टर अजीमुल्ला, सहित बहुत संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button