Uncategorized

बलिया : शहीद मंगल पाण्डेय के नाम पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज,

धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज प्रभारी, आजमगढ़)

प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जिले में प्रस्तावित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) को अमर शहीद मंगल पाण्डेय का नाम देने की मांग की है, मंगलवार को सदन में अपने भाषण के दौरान राज्य मंत्री ने बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपए का प्राविधान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के प्रति आभार जताया,कहा कि इसकी मांग जिले में लम्बे समय से हो रही थी,मेडिकल कालेज बन जाने से बलिया के साथ ही आसपास के जिलों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाकों को भी फायदा मिलेगा। अंसारी ने मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद मंगल पांडेय ज़ी के नाम समर्पित करने की मांग की,
उत्तर प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसकी घोषणा की है, मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है,

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार व्यक्त किया, उन्होंने मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मंगल पांडेय के नाम पर रखने की मांग भी की,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त 2022 में बलिया के बलिदान दिवस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज का वादा किया था,उन्होंने जिला कारागार से निकले ऐतिहासिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई थी,पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा में उन्होंने शहीदों को नमन किया,

मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं मिली जमीन इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि न मिलने पर खेद जताया था। बलिया सदर विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल के बजाय सरकारी मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित होगा।

Related Articles

Back to top button