Uncategorized

जिला मीडिया प्रभारी महराजगंज

विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और डीएम महराजगंज के नाम से संबोधित ज्ञापन दिया

महराजगंज जिले के सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व मेंआम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और डीएम महाराजगंज के नाम से संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को दिया और मांग किया कि निचलौल ब्लाक मिठौरा ब्लॉक सिसवा ब्लॉक में हजारों लोगों का शौचालय का आनलाइन आवेदन पत्र कार्यालय में 1साल से पेंडिंग है जिनको अभी तक शौचालय का अनुदान नहीं मिला और तीनों ब्लाकों के सैकडो लोगों को शौचालय अनुदान का आधा पैसा दिया गया बाकी का पैसा लाभार्थियों के खाते में अभी तक नहीं आया जिसको तत्काल दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी प्रदर्शन के दौरान खुर्शीद मलिक दशरथ शमसुद्दीन गोरख अली मोहम्मद राम आसरे श्रीकांत अमानुल्लाह राजवंशी अजीमुल्लाह अंबिका यादव सिकंदर समतुल्लाह जहांगीर सुरेंद्र तैयब साकिर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
महराजगंज से चंद्रशेखर जिला मीडिया प्रभारी कि रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button