Uncategorized

हत्या की घटना का खुलासा, मय आलाकत्ल के साथ घटना में सम्मिलित पत्नी व भाई गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर

दिनांक 27/28.02.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जंगल अमवा में हुई हत्या के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 99/2025 धारा 115(2)/103(1)/3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीमे गठित की गयी थी। जिसके क्रम में आज दिनांक 01.03.2025 को थाना को0 पडरौना पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से हत्या की घटना में सम्मिलित दोनो अभियुक्तगणो 1-इस्तेयाक पुत्र किस मुहम्मद साकिनान जंगल अमवा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर एवं एक महिला अमनी आरा पत्नी अख्तर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल एक अदद हैण्डपम्प का हैण्डल आदि की बरामदगी की गयी। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों नें पूछ-ताछ में बताया कि मृतक अख्तर की पत्नी का अपने देवर इस्तेयाक से करीब 4 वर्ष से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर अख्तर अपने भाई व पत्नी से झगड़ा किया था। उसके बाद मृतक की पत्नी ने अपने देवर इश्तेयाक के साथ मिलकर दिनांक 27/28.02.2025 की रात्रि में योजना बनाकर नल के हैण्डल से अख्तर के सिर पर मार कर हत्या कारित की गयी थी।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 99/2025 धारा 115(2)/103(1)/3(5) बीएनएस थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-इस्तेयाक पुत्र किस मुहम्मद साकिन जंगल अमवा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2-अमनी आरा पत्नी अख्तर साकिन जंगल अमवा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर

विवरण बरामदगी-
1-घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद हैण्ड पम्प का हैंडल
2-एक अदद मोबाइल फोन व 800/- रुपये नकद
3-एक ट्रेन की टिकट

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 विपिन सिंह चौकी प्रभारी बांसी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 वरूण सांकृत चौकी प्रभारी सुबाष चौक थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 बृजेश यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
5-उ0नि0 सचिन दिवाकर थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
6-उ0नि0 आकाश गिरी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
7-म0उ0नि0 प्रगति जायसवाल चौकी प्रभारी रेलवे थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
8-म0उ0नि0 प्रिंसी पाण्डेय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
9-हे0का0 अखिलेश यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
10-का0 अंकुर सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।

Related Articles

Back to top button