Uncategorized

विद्यालय के भवन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के बाद बीडीओ ने उद्घाटन कर निरीक्षण किया

फोटो: विद्यालय का उद्घाटन करते बीडीओ मृत्युंजय यादव

महराजगंज: लक्ष्मीपुर खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने सोमवार को अड्डा बाजार के प्राइमरी विद्यालय के भवन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीक के बाद उद्घाटन व निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का जाएजा लेते हुए छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। शिक्षकों को शिक्षा के प्रति अभिरुचि लेते हुए अध्ययनरत छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ ने पेयजल की व्यवस्था,भवन,साफ सफाई का जाएजा लेते हुए गर्मियों के मौसम में पौधों की नियमित देख भाल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प करने में जुटा है। इसी कड़ी में महाराजगंज जिला प्रशासन ने 52 सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी है सरकारी विद्यालयों को संवारने में अधिकारियों की भूमिका अहम रही विभिन्न अधिकारियों ने 52 विद्यालयों को संवारने का जिम्मा लिया था इसके बाद सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय,स्मार्ट व ओपन क्लास रूम, एस्ट्रोनॉमी रूम,किचन शेड,बुक बैंक जैसी सुविधाएं विकसित की गई अब ये स्कूल कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। शिक्षा का मंदिर अगर हरियाली व मन मोह लेने वाले फूलों से सजा हो तो विद्यालय की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। लक्ष्मीपुर ब्लॉक का प्राइमरी स्कूल इसकी मिसाल पेश करता है। अड्डा बाजार प्राइमरी स्कूल आकर्षक व रंग-बिरंगे फूलों से सजा है। लाल, गुलाबी, नीले, पीले, सफेद रंग के यह फूल मनमोहक खुशबू से विद्यालय ही नहीं,आसपास के माहौल को भी महका रहे हैं। स्कूल को यह रूप देने में ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह व बीडीओ मृत्युंजय यादव का अहम योगदान रहा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह,लुटावन सिंह,लक्ष्मीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज त्रिपाठी व शिक्षक मौजूद रहें।
महराजगंज से संवाददाता चंद्रशेखर कि रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button