Uncategorized

नगर पंचायत परतावल बाजार साईं मंदिर से शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा*

महराजगंज जिला के अंतर्गत श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के छातीराम नहर के पास स्थित साईं मंदिर से आज श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा परतावल क्षेत्र भक्तिमय हो गया कलश यात्रा की शुरुआत परतावल के साईं मंदिर से हुई और परतावल चौराहा होते हुए छातीराम छठ घाट के तालाब पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद, यात्रा छातीराम नायक से होते हुए वापस साईं मंदिर पर आकर समाप्त हुई।इस दौरान मुख्य यजमान जितेंद्र सिंह,सत्यभामा सिंह आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button