Uncategorized
श्री श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ आयोजन
श्री श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ आयोजन
महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में स्थित बड़गो समय स्थान पर समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विष्णु महायज्ञ का आयोजन हुआ इस मौके पर गुरुवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे गांव की महिलाएं बालिकाओं ने समय माता स्थान से खाली कलश लेकर जल भरने के लिए निकली। वही कलश यात्रा में धार्मिक गीतों और देवताओं के जय कारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा बड़गो, शांतिनगर , केसौली होकर लोटन स्थित घोंघी नदी पर पहुंची जहां पर महिलाएं बालिकाओं ने अपनी अपनी कलश में जल भरी
महराजगंज से जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर की रिपोर्ट
