Uncategorized

घनश्याम कुशवाहा (जी न्यूज , क्राइम ब्यूरो महाराजगंज)

विश्व महिला दिवस को हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाली मार्केट, माल, लखनऊ में सर्वोदय आश्रम द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम (उषा इंटरनेशनल तथा टाटा पावर के सहयोग से) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में 160 महिला उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी उपस्थित रहीं। श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव जी (अध्यक्ष सर्वोदय आश्रम), डॉ. ममता सिंह जी (वरिष्ठ साहित्यकार), डॉ.प्रियंका मौर्या ( सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग ),श्रीमती रूपा टेटे जी (उषा इंटरनेशनल), श्री सुबोध कुमार दीक्षित जी (टाटा प्रमुख लखनऊ), श्री अभय शंकर गौढ़ जी एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button