कप्तानगंज के सभी मंदिरों में धूम धाम से मनाया गया शिवरात्रि का पावन पर्व
कप्तानगंज : कप्तानगंज के सभी मंदिरों में शिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया गया। एक दिन पहले से ही आसपास के सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। जिसमे कप्तानगंज के चांदनी चौक शिव मंदिर , शिव चौक शिव मंदिर और माता दुबौली मंदिर आदि मंदिरों की पूरी तरह सजावट किया गया और प्राचीन शिव मंदिरों में शिव भक्तों की सुबह पांच बजे ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। महिलाओं व पुरुषों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का प्रसाद ग्रहण किया। कप्तानगंज के शिव चौक पर और माता दूबौली मंदिर पर मेले का आनंद भी लोगो ने लिया और सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा ॐ नमो शिवाये का जाप किया गया और भोले शंकर की आरती कर पूजा अर्चना कर सूख शांति व समृद्धि की कामना की गई।
जिले के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास से मनाया गया। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने अपने जीवन को धन्य किया।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर