Uncategorized
संवादाता -राहुल कुमार कुशवाहा (जी न्यूज घुघली)
महाराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र में आज हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सेवा भारती के तत्वावधान में जिला पदाधिकारियों ने आज दिनांक 30 मार्च 2025 को सनातन हिन्दु विक्रम संवत प्रतिपदा नववर्ष 2082 के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास खुशी के वातावरण में नौतनवा नगर भ्रमण कर लोगों के मस्तक पर टिका चंदन लगाया और पुष्प वर्षा कर सभी को सनातन हिन्दु नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामना दिया।सेवा भारती नौतनवा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा जी, पुर्नकालिक संदीप सिंह जी, बाल स्वयंसेवक शिवा सोनी जी,संरक्षक गोपाल जोशी जी,उपाध्यक्ष किशोर मदधेशिया जी, संपर्क प्रमुख तारकेश्वर पांडेय जी,मदन जैसवाल जी,हरिशंकर जायसवाल जी,आकाश वर्मा जी, रवि मोदनवाल जी इत्यादि लोग नगर भ्रमण में शामिल रहे ।

