बलिया : बिजली विभाग के नाकामियों से परेशान जनता
ब्यूरो आजमगढ़

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में सर्वांगीण विकास की दावा करती रही हैं लेकिन कुछ विभागों के कर्मचारियों के काले कारनामे और विभागीय कार्यों में लापरवाही सरकार और जनता के विकास के मनसूबे पर पानी फेर रहे हैं,
इसी प्रकार प्रदेश में बिजली विभाग हैं जिसको दिन -पर दिन सुधारने और पारदर्शिता से काम करने का दावा किया जाता रहा हैं लेकिन जनपद बलिया में बिजली विभाग के कार्यों का कहानी किसी से छुपी नहीं हैं, सरकार भले ही बिजली विभाग को मजबूत कर रही हैं लेकिन बिजली विभाग अपने चोरी और नकारेपन से बच नहीं रहा हैं,
इसी प्रकार बलिया जनपद के रतसर पॉवर हाऊस का हाल हैं जिसका sdo कार्यालय सुखपुरा से जुड़ा हैं और रतसर पॉवर हाऊस के अपर अभियंता और sdo सुखपुरा सहित अधिशाषी अभियंता (द्वितीय खण्ड) बलिया का ध्यान और कर्तव्य निर्वहन की जिम्मेदारी रतसर के लिए नहीं हैं क्योंकि रतसर पॉवर हाऊस कभी भी सही ढंग से बिजली आपूर्ति नहीं कर पाता हैं यहां की बिजली आपूर्ति अधिकतर लो वोल्टेज जैसी समस्या और अन्य भिन्न – भिन्न समस्याओं से जूझता रहता लेकिन बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का इससे कोई मतलब नही हैं क्योंकि कर्मचारियों का कमाई का जरिया तो रिश्वत और काले कारनामे जो हैं,
आज जब अधिकार की बात जनता करती हैं तो यहीं बलिया (रतसर)बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जनता को धमकाते हैं, लेकिन इससे भी सरकार को कोई मतलब नहीं हैं,
विगत दिनों जब आंधी और बारिश का प्रभाव रहा तो रतसर, बलिया की पॉवर हाऊस पूरी तरह से अपने कर्तव्य के प्रति नाकारापन को दिखाया और क्षेत्र बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से ठप कर दिए और यह बहाना किए कही तार तो कही खंभे टूट गए हैं और काम पूरा होने पर आपूर्ति दिया जाएगा,
लेकिन समझने वाली बात हैं कि रतसर पॉवर हाऊस के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा 32 घण्टे में भी कार्य कर के आपूर्ति बहाल नहीं किया गया हैं,
क्या राज्य सरकार इस तरह के मामलों पर काम नहीं करना चाहती जो पूरी तरह से जनता को लूटने और परेशान करने का काम किया जा रहा हैं,
फिरहाल बलिया जनपद के रतसर पॉवर हाऊस और नवीन पॉवर हाऊस पहराजपुर के अंतर्गत अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से नहीं हैं।