सेंट जोसेफ स्कूल, जिगना द्वारा नियमों का उल्लंघन, अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।
बस्ती जनपद के प्लास्टिक कंपलेक्स, जिगना स्थित सेंट जोसेफ स्कूल एक बार फिर विवादों में , प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय की मान्यता केवल कक्षा 8 तक ही सीमित है, बावजूद इसके वहां कक्षा 10 तक शिक्षण कार्य अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। यह न केवल शिक्षा विभाग के नियमों की अवहेलना है बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को भी संकट में डालने वाला कृत्य है।

विद्यालय प्रबंधन पर धार्मिक भेदभाव के भी गंभीर आरोप लगे हैं। हाल ही में होली पर्व को लेकर विद्यालय द्वारा एक आपत्तिजनक नोटिस जारी किया गया, जिसे विरोध के बाद हटाना पड़ा। इससे पहले भी ऐसे कई मामले प्रकाश में आते रहे हैं जो विद्यालय की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं।
दो दिन पूर्व एक छात्र के पुनः प्रवेश को लेकर विद्यालय पहुंचे उसके माता-पिता के साथ प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बदसलूकी, मोबाइल छीनने एवं धक्का-मुक्की किए जाने की घटना सामने आई है, जो विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है