Uncategorized

बाल श्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस की कार्यवाही-

शासन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निेवेश कटियार के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल ए.एच.टी.) डॉ0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना एएचटी, कुशीनगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
बाल श्रम अधिकारी व थाना एएचटी टीम ने थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र में भिन्न भिन्न स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 12 बाल श्रमिक मिले जिन्हे रेस्क्यू कर कार्य मुक्त कराया गया, जिसमें 10 कार्य सेवायोजकों के विरुद्ध बाल श्रम निषेध अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गयी। कुशीनगर पुलिस द्वारा बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सतत कार्यवाही और जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Back to top button