भाग रहे पशु तस्करों की पिकअप से गिरे दो सिपाही, फिर भी नहीं बताया, 1 दारोगा, 2 सिपाही निलंबित, पुलिस चौकी से कस्टडी से पशु तस्कर फरार, सिपाही निलंबित
रहे पशु तस्करों की पिकअप से गिरे दो सिपाही, फिर भी नहीं बताया, 1 दारोगा, 2 सिपाही निलंबित, पुलिस चौकी से कस्टडी से पशु तस्कर फरार, सिपाही निलंबित

आजमगढ़। जनपद के पवई थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को रात में पशु तस्कर पिकअप में मवेशियों को लाद कर जा रहे थे। रास्ते में दो पुलिसकर्मी जब रोकने की कोशिश किए तो उनको चपेट में पशु तस्करों का वाहन ले लिया। घटना में बाइक सवार दोनों सिपाही गिर गए। चोट लगी और बाइक को नुकसान हुआ। लेकिन इसके बाद भी इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया। बाद में अधिकारियों को जब अन्य माध्यम से जानकारी हुई तो जांच पड़ताल कराई गई। मामले में प्रथमदृष्टया दोषी मिलने पर पवई थाना के एक SI और दो कांस्टेबल निलंबित किए गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में विभागीय जांच जारी है। एक अन्य घटना में तहबरपुर थाना क्षेत्र की सेमरी पुलिस चौकी में हिरासत