Uncategorized
बंदरों के आतंक से मिला निजात
दीनदयाल पाण्डेय
मण्डल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

बुद्धनगरी (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में बुधवार को लगभग 50 उत्पाती बंदर पकड़े गए। बहुत दिनों से यह बंदर पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को तंग करते थे।
कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय में एक बच्चे को बंदर ने काट लिया था। इससे अन्य बच्चे भयभीत थे। साथ ही बंदर घरों में घुसकर खाद्य व अन्य सामान नष्ट करते थे।
इसकी सूचना बुद्धनगरी वार्ड के सभासद केशव सिंह ने नगरपालिका परिषद को दी थी। नपा ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। बस्ती से बंदर पकड़ने वाली टीम ने बुद्ध मंदिर मार्ग पर पिजड़ा लगाया और उसमें बंदरों के लिए भोजन रखा।
भोजन के लालच में बंदर पिजड़े में आकर फंसते गए। सिंह ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा।