Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के आदर्श नगर पंचायत फाजिलनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक उत्पाती बंदर ने हमला कर मासूम बच्ची की जान ले ली। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी बंदर ने उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोग बचाने पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए।
फिलहाल पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
संवाददाता अरुण गुप्ता