Uncategorized
लखनऊ
मानव संपदा पोर्टल से ही अवकाश ले सकेंगे हाई स्कूल शिक्षक
प्रधानाचार्य को फोन कर या आवेदन पत्र भेज कर अवकाश लेने की सुविधा को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने खत्म कर दिया है। जो भी शिक्षक या कर्मी फोन से आवेदन पत्र भेज कर अवकाश का आवेदन करेंगे उसे न सिर्फ स्वतः रद्द माना जाएगा बल्कि ऐसा करने पर उन्हें गैर हाजिर भी माना जाएगा। शासन द्वारा इस मामले में सख्ती किए जाने के बाद विभाग ने इसके लिए न सिर्फ दिशा निर्देश जारी कर दिया है बल्कि निगरानी के लिए शिक्षा अधिकारियों की टीम भी बना दी है। यह टीमें अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्य दिवसों में प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे।